बिजनौर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़! 4 गिरफ्तार, 13.99 लाख कैश बरामद|
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हल्दौर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और 13 लाख 99 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 1,00,800 प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 अल्प्राजोलम टैबलेट, 30 शीशी कोडीन सिरप, एक स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी गिरोह बनाकर नशीली दवाइयों की सप्लाई मेडिकल स्टोरों तक करते थे। मामले में थाना हल्दौर में मुकदमा संख्या 291/26 के तहत NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिजनौर पुलिस की इस कार्रवाई की पूरी जानकारी देखिए।
ऐसी ही क्राइम और ब्रेकिंग न्यूज के लिए Infinia Bharta News को Subscribe करें।
#BijnorNews #BijnorPolice #DrugRacket #NDPSAct #DrugSmuggling #UPPolice #CrimeNews #UttarPradeshNews #BreakingNews


